CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025: भारतीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जारी किए सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन और भूतपूर्व सैनिक के लिए (1048 + 113 = 1161) कुल पद। आप इस भर्ती के लिए दिनांक 05-03-2025 से 03-04-2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आप cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए भारतीय पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, और इस भर्ती के लिए पे लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100/-) रखा गया है। आइये अब इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी बातों को समझते हैं।
विज्ञप्ति का नाम | केऔसुब में आरक्षक/ट्रेड्समैन की भर्ती-2024 |
कुल रिक्तियां | 1161 |
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 05 मार्च 2025 |
आवेदन करने की अन्तिम तिथि | 03 अप्रैल 2025 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
नौकरी का प्रकार | सरकारी |
आधिकारिक सूचना | यहाँ देखें |
आधिकारिक वेबसाइट | cisfrectt.cisf.gov.in |
आयु सीमा | 18 वर्ष से 23 वर्ष |
वेतनमान | लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100/-) |
प्रवेश पत्र | जल्द अपलोड |
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए पदों का विवरण
आरक्षक (पुरुष और महिला) पद इस प्रकार है:-
पद का नाम/ट्रेड | रिक्तियों की संख्या |
आरक्षक/रसोइया | 444 |
आरक्षक/मोची | 08 |
आरक्षक/दर्जी | 21 |
आरक्षक/नाई | 180 |
आरक्षक/सफाईवाला | 137 |
आरक्षक/पेंटर | 02 |
आरक्षक/बढ़ई | 08 |
आरक्षक/इलेक्ट्रिशियन | 04 |
आरक्षक/माली | 04 |
आरक्षक/चार्ज मैकेनिक | 01 |
आरक्षक/एमपी अटेंडेंट | 02 |
आरक्षक/वेल्डर | 01 |
आरक्षक/धोबी | 236 |
कुल पद | 1048 |
भूतपूर्व सैनिक पद इस प्रकार है:-
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
आरक्षक/रसोइया | 49 |
आरक्षक/मोची | 01 |
आरक्षक/दर्जी | 02 |
आरक्षक/नाई | 19 |
आरक्षक/सफाईवाला | 15 |
आरक्षक/धोबी | 26 |
आरक्षक/बढ़ई | 01 |
कुल पद | 113 |
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए आयु सीमा
- सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आयु सीमा (01-08-2025) को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिकों के लिए उनकी आयु में से सेना सेवा के साल घटाने पर परिणामी आयु पदों के लिए निर्धारित की गई आयु से 3 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़े – GDS (BPM & ABPM) Vacancy 2025
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए शैक्षिक अर्हता
भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य।
सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- दस्तावेज सत्यापन
- ट्रेड परीक्षा
- लिखित परीक्षा: यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसका निर्धारित समय 2 घण्टे है।
- चिकित्सा परीक्षण
भूतपूर्व सैनिक को सेवामुक्ति के प्रमाण पत्र के साथ PET, PST और अन्य दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पाठ्यक्रम
- सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान
- प्राथमिक गणित
- विश्लेषणात्मक योग्यता
- पैटर्न पहचान का ज्ञान
- हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए परीक्षा शुल्क
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और (ईएसएम) संबंधित अभ्यर्थियों के लिए | कोई शुल्क नहीं |
अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए | ₹100/- शुल्क रहेगा |
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- अपने मोबाइल या लैपटॉप में केऔसुब की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in खोलें।
- फिर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नम्बर डालकर लॉगिन करें, और फॉर्म भरना चालू करें।
- मार्कशीट के अनुसार अपना नाम, जन्मतिथि और पिता व माता का नाम दर्ज करें।
- फिर फोटो (20 केबी से 50 केबी) और हस्ताक्षर (10 केबी से 20 केबी) के अंदर अपलोड करें।
- साथ में अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की पीडीएफ बनाकर (1 एमबी के अंदर) अपलोड करें।
- सबसे लास्ट में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र को जमा कर उसका प्रिंट आउट निकल लें।
CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025 के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न
1. CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्रता क्या है?
भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य।
2. CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
(01-08-2025) तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए।
3. CISF कांस्टेबल भर्ती की अन्तिम तिथि क्या है?
अन्तिम तिथि 03 अप्रैल 2025 को रात 11:59 तक हैं।
4. CISF कांस्टेबल भर्ती में भूतपूर्व सैनिक के कितने पद हैं?
भूतपूर्व सैनिकों के कुल 113 पद उपलब्ध है।
5. CISF कांस्टेबल भर्ती में रसोइये के कितने पद है?
इस भर्ती में रसोइये के कुल 444 पद हैं।
अस्वीकरण
हमने यह पोस्ट “CISF कांस्टेबल और भूतपूर्व सैनिक भर्ती (1161 पद) 2025” के लिए लिखी है। साथ ही हमने इस पोस्ट में दी गई सभी जानकारियों की सटीकता और शुद्धता को बनाये रखा है। अगर फिर भी कोई गलती हो, तो आप आधिकारिक सूचना जरूर देख लें धन्यवाद।

Hi, my name is Sunny, and I am an MCA graduate. I love blogging and enjoy sharing information on topics such as education, the latest job news, and government schemes. My aim is to provide you with the latest, high-quality information related to these fields so that you can make the most of it and progress in your life.